bijalee giraa ke aap kud dil teraa deevaanaa

Title:bijalee giraa ke aap kud dil teraa deevaanaa Movie:Dil Tera Diwana Singer:Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


बिजली गिरा के आप ख़ुद बिजली से डर गए
हम सादग़ी पे आपकी लिल्लाह मर गए

दिल तेरा दीवाना है सनम
जानते हो तुम कुछ ना कहेंगे हम
मुहब्बत की क़सम -२
दिल तेरा दीवाना ...

प्यार के अलबेले यह हमसफ़र
चल देंगे ले जाएगा दिल जिधर
राह में खो जाएँगे आज
मंज़िल कहाँ है हमें क्या ख़बर
दिल तेरा दीवाना ...

कुछ चाहत का असर कुछ मौसम का असर
तेरी आँख में जो सरूर है
सारा उसी का तो क़सूर है
सइयाँ अनजानी नगरी प्यार की
नादाँ यह दिल मेरा मजबूर है
जीवन में एक बार ख़ुद हो जाता है प्यार
दिल तेरा दीवाना ...

क्या कीजे कोई मन भा गया
दिल में हमारे वह समा गया
हँस के किसी ने देखा इक बार
दिल की मुरादें कोई पा गया
साँसों में मीठी आग होंठों पे मीठा राग जगा गया
दिल तेरा दीवाना ...