bikharatee zulf kee parachhaaiyaan mujhe de do

Title:bikharatee zulf kee parachhaaiyaan mujhe de do Movie:Parchhaiyan (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Ghulam Ali Lyricist:Nazeer Qaisar

English Text
देवलिपि


बिखरती ज़ुल्फ़ की परछाइयाँ मुझे दे दो
तुम अपनी शाम की तन्हाइयाँ मुझे दे दो

ये लहर लहर बदन टूट ही न जाये कहीं
खुमार-ए-हुस्न की अंगड़ाइयाँ मुझे दे दो

मैं तुमको याद करूँ और तुम चले आओ
मोहब्बतों की ये सच्चाइयाँ मुझे दे दो

मैं डूब जाऊँ तुम्हारी उदास आँखों में
तुम अपने दर्द की गहराइयाँ मुझे दे दो