-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
bin baarish barasaat na hogee
Title:bin baarish barasaat na hogee Movie:Ghulam Ali (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Ghulam Ali Lyricist:K M Arif
बिन बारिश बरसात न होगी
रात गई तो रात न होगी
राज़-ए-मोहब्बत तुम मत पूछो
मुझसे तो ये बात न होगी
किससे दिल बहलाओगे तुम
जिस दम मेरी ज़ात न होगी
अश्क़ भी अब नाफ़ैद हुये हैं
शायद अब बरसात न होगी
यूँ देखेंगे आरिफ़ उसको
बीच में अपनी ज़ात न होगी