bol sakhee ree apane piyaa ko kaise aaj rijhaaoon

Title:bol sakhee ree apane piyaa ko kaise aaj rijhaaoon Movie:Haider Ali (Pakistani-Film) Singer:Mehnaz Music:Khurshid Anwar Lyricist:Qateel Shifai

English Text
देवलिपि


बोल सखी री अपने पिया को कैसे आज रिझाऊँ
कजरा डारूँ माँग सँवारूँ या बिंदिया चमकाऊँ
बोल सखी री अपने पिया को कैसे आज रिझाऊँ

आयेंगे आज सजन मोरे अंगना
पहनूँ सखी मैं कौन सा कंगना
कौन सा झूमर कौन सी माला
कैसे पायल छनकाऊँ
बोल सखी री अपने पिया को कैसे आज रिझाऊँ

कोई पयल के घुँघरू जागे
धरती पे मोरा पग नाहिं लागे
नाचत नाचत नाचत नाचत
आज ख़ुशी से
नाचत नाचत नाचत नाचत -३
आज ख़ुशी से मैं न कहीं मर जाऊँ
मैं न कहीं मर जाऊँ