boojh meraa kyaa naam re

Title:boojh meraa kyaa naam re Movie:C.I.D. Singer:Shamshad Begum Music:O P Nayyar Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


बूझ मेरा क्या नाम रे, नदी किनारे गाँव रे
पीपल झूमे मोरे आँगना ठण्डी ठण्डी छाँव रे

लोग कहे मुझे बाँवरी मेरे उलझे उलझे बाल
मेरा काला काला तिल है मेरे गोरे गोरे गाल
मैं चली जिस गली झूमे सारा गाँव रे

दिल वालों के बीच में मेरी अखियाँ हैं बदनाम
हूँ एक पहेली फिर भी कोई बूझे मेरा नाम
मैं चली मन्चली सबका मन ललचाऊँ रे