boot karoon main paalish baaboo

Title:boot karoon main paalish baaboo Movie:Nai Duniya Singer:Suraiyya Music:Naushad Lyricist:Tanvir Naqvi

English Text
देवलिपि


बूट करूँ मैं पालिश
बाबू, बूट करूँ मैं पालिश

तोते का ये पालिश मेरा
हर जूता चम्काए
छोटा मोटा फटा पुराना
सब को नया बनाए
गर जूते पर चमक न आए
कर दो मुझ पर नालिश

इस पालिश की चमक निराली
तारों को शरमाए
चमक दमक को जो भी देखे
मन उस का ललचाए
जूते को ये हलका कर दे
जैसे सर को मालिश