-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:bulabul ko milaa phool to nadee ko kinaaraa Movie:Meri Kahani Singer:Surendra Nath, Geeta Roy Music:K Datta Lyricist:Zia Sarhadi
सु : बुलबुल को मिला फूल
बुलबुल को मिला फूल तो नदी को किनारा
हर दिल को है दुनिया में
हर दिल को है दुनिया में किसी दिल का सहारा
बुलबुल को मिला फूल तो नदी को किनारा
हर दिल को है दुनिया में किसी दिल का सहारा
गी : इठलाये हुये कोई चला आता है मन में -२
करता है कोई चाँद की खिड़की से इशारा -२
हर दिल को है दुनिया में
हर दिल को है दुनिया में किसी दिल का सहारा
दो : ( बुलबुल को मिला फूल तो नदी को किनारा
हर दिल को है दुनिया में किसी दिल का सहारा ) -२
सु : मचला हुआ दिल अपना ये अरमानों भरा दिल
कहने को हमारा है मगर है ये तुम्हारा -२
हर दिल को है दुनिया में किसी दिल का सहारा
गी : बैठे हुये हम गाते रहें प्यार भरा गीत
छा जाये ज़माने पे यही गीत हमारा -२
हर दिल को है दुनिया में किसी दिल का सहारा
इक टूटी हुई नाव है इन्सान का जीवन
सु : अरमान नदी और मुहब्बत है किनारा -२
हर दिल को है दुनिया में किसी दिल का सहारा
दो : बुलबुल को मिला फूल तो नदी को किनारा
हर दिल को है दुनिया में
हर दिल को है दुनिया में किसी दिल का सहारा