-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
bulabul mere chaman ke taqadeer meree ban ke
Title:bulabul mere chaman ke taqadeer meree ban ke Movie:Heer Singer:Geeta Dutt Music:Anil Biswas Lyricist:Majrooh Sultanpuri
बुलबुल मेरे चमन के, तक़दीर मेरी बन के
जागो मेरी तमन्ना, जागो
देखो मेरी नज़र में, हसरत मचल रही है
परवाना सो रहा है, और शम्मा जल रही है
कहती है बेक़रारी, ये रातें हैं हमारी
जागो मेरी तमन्ना, जागो
नीले गगन पे चंदा रुक जाये चलते चलते
जागो तो ठहर जायेँ ये रात ढलते ढलते
आये न फिर सवेरा तुम साथ दो जो मेरा
जागो मेरी तमन्ना, जागो