-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
chaah barabaad karegee hamen maaloom na thaa
Title:chaah barabaad karegee hamen maaloom na thaa Movie:Shahjehan Singer:K L Saigal Music:Naushad Lyricist:Majrooh Sultanpuri
चाह बर्बाद करेगी हमें मालूम न था (२)
रोते रोते ही कटेगी हमें मालूम न था (२)
मौत भी हम पे हँसेगी हमें मालूम न था
ज़िन्दगी रोग बनेगी हमें मालूम न था (२)
चाह बर्बाद करेगी हमें मालूम न था
छायी घनघोर घटा चाँद सितारे न रहे
वह उम्मीदें न रहीं अब वह सहारे न रहे
ग़ैर तो ग़ैर ही थे वह भी हमारे न रहे
हमपे ऐसी भी पड़ेगी हमें मालूम न था (२)
चाह बर्बाद करेगी हमें मालूम न था