-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
chaahat kaa bhulaanaa mushkil hai
Title:chaahat kaa bhulaanaa mushkil hai Movie:Khiladi Singer:Suraiyya Music:Hansraj Behl Lyricist:Nakshab
( चाहत का भुलाना भुलाना मुश्किल है
हाय मुश्किल है ) -२
जब आग ये दिल में लग जाये -२
फिर इसका बुझाना बुझाना मुश्किल है
हाय मुश्किल है
चाहत का भुलाना भुलाना मुश्किल है
हाय मुश्किल है
( क्यूँ हूक सी उठती है दिल में
क्यूँ बोझ सा रहता है दिल पर ) -२
समझो तो समझना आता है
पूछो तो बताना बताना मुश्किल है
हाय मुश्किल है
चाहत का भुलाना भुलाना मुश्किल है
हाय मुश्किल है
( सुख-चैन के दिन ग़म की रातें
या मिल के बिछड़ने की बातें ) -२
कुछ याद भी रखना खेल नहीं
और भूल भी जाना जाना मुश्किल है
हाय मुश्किल है
चाहत का भुलाना भुलाना मुश्किल है
हाय मुश्किल है