chaahe aaj mujhe naa pasand karo

Title:chaahe aaj mujhe naa pasand karo Movie:Darindaa Singer:Mukesh Music:Kalyanji, Anandji Lyricist:Indeevar

English Text
देवलिपि


चाहे आज मुझे ना पसन्द करो
चाहे द्वार हृदय के बन्द करो
आख़िर में तुम्हें मेरी ही होना होगा -२
तू मिले तो पूछूँ ...

बचपन के प्यार की मिटती नहीं निशानी
कितना भी मिटाना चाहे इसे जवानी
जहाँ याद तेरी सोई हो दूजा न और कोई हो
कोई दिल का तुम्हारे ऐसा भी कोना होगा
आख़िर में तुम्हें ...

मैं क्या से क्या बन गया तुम्हारे कारण
ना समझो इसे दिखावा है ये मेरे प्यार का दावा
मेरे हँसने पे हँसना रोने पे रोना होगा
आख़िर में तुम्हें ...