chaand too yahaan hai aur

Title:chaand too yahaan hai aur Movie:Bhabhi ki Chudiyan Singer:Asha Bhonsle Music:Sudhir Phadke Lyricist:Narendra Sharma

English Text
देवलिपि


चाँद तू यहाँ है और चाँद तू वहाँ
इतना बस बता दे मुझे मन मेरा कहाँ, मन मेरा कहाँ
चाँद तू यहाँ ...

हाथ से निकल गया है मेरा भोला मन
आँखों में समा गया है किसका भोलापन
नींद नहीं आती मुझे रात है जवाँ, रात है जवाँ
चाँद तू यहाँ ...

बेकली बढ़ी है बढ़ी तन की आस भी
चाँद मुझसे दूर चाँद दिल के पास भी
जाऊँगी ख़ुशी से वहाँ दिल गया जहाँ, दिल गया जहाँ
चाँद तू यहाँ ...

बादलों की पाल्की में चाँदनी चली, चाँदनी चली
मैंने अभी देखी नहीं चाँद की गली, चाँद की गली
चाँद तू कहाँ मैं तेरी चाँदनी यहाँ, चाँदनी यहाँ
चाँद तू यहाँ ...