chaandanee aaee ban ke pyaar o saajanaa

Title:chaandanee aaee ban ke pyaar o saajanaa Movie:Dulari Singer:Shamshad Begum Music:Naushad Lyricist:Shakeel Badayuni

English Text
देवलिपि


( चाँदनी आई बन के प्यार ओ साजना
ओ साजना ) -२
( लागी मेरे दिल पर कटार ओ साजना
ओ साजना ) -२

जीवन में प्रीत ना हो
ये भी है रीत कोई -२
( देखो जी मेरे बिना
गाना ना गीत कोई ) -२
गाना ना गीत कोई
टूट ना जायें दिल के तार ओ साजना
ओ साजना
लागी मेरे दिल पर कटार ओ साजना
ओ साजना

बेदर्दी सैंयाँ मुझ
दुखिया की लाज रहे -२
( कहने की बात नहीं
अब तुमसे कौन कहे ) -२
अब तुमसे कौन कहे
सुन लो मेरे दिल की पुकार ओ साजना
ओ साजना
लागी मेरे दिल पर कटार ओ साजना
ओ साजना

अँखियाँ मिला कर ज़रा
उल्फ़त का रंग भरो -२
( मेरे बन जावोगे तुम
इसका इकरार करो ) -२
इसका इकरार करो
आता नहीं दिल बार-बार ओ साजना
ओ साजना
लागी मेरे दिल पर कटार ओ साजना
ओ साजना

चाँदनी आई बन के प्यार ओ साजना
ओ साजना