chain se hamako kabhee, aapane jeene naa diyaa

Title:chain se hamako kabhee, aapane jeene naa diyaa Movie:Praan Jaaye Par Vachan Na Jaaye Singer:Asha Bhonsle Music:O P Nayyar Lyricist:S H Bihari

English Text
देवलिपि


चैन से हमको कभी आपने जीने ना दिया
ज़हर भी चाहा अगर, पीना तो पीने ना दिया
चैन से हमको कभी

चांद के रथ में रात की दुल्हन जब जब आएगी
याद हमारी आपके दिल को तरसा जाएगी
आपने जो है दिया, वो तो किसीने ना दिया
ज़हर भी चाहा अगर, पीना तो पीने ना दिया
चैन से ...

आपका ग़म जो इस दिल में दिन-रात अगर होगा
सोचके ये दम घुटता है फिर कैसे गुज़र होगा
काश ना होती अपनी जुदाई मौत ही आ जाती
कोई बहाने चैन हमारी रूह तो पा जाती
इक पल हँसना कभी दिल की लगी ने ना दिया
ज़हर भी चाहा अगर, पीना तो पीने ना दिया