chale ho kahaan sarakaar hamen beqaraar kar ke

Title:chale ho kahaan sarakaar hamen beqaraar kar ke Movie:Naache Naagin Baaje Been Singer:Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar Music:Chitragupt Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


र : चले हो कहाँ सरकार हमें बेक़रार कर के
ल : हमारी ख़ुशी कोई रोके है क्यों तक़रार कर के

र : कुछ तो बताओ उड़ाए लिए जाती है किसकी लगन
ल : जाने मेरी पायल कि जाने मेरे नैना या जाने मेरा मन
र : मगर कुछ हमसे भी कहो तो सही
ल : हमारी ख़ुशी कोई ...

कहो परदेसी इरादा किसी उल्टे सफ़र का है क्या
र : ये काम तेरी तीखी नज़र का है क्या
ल : मैं समझी नहीं फिर से कहो तो सही
र : चले हो कहाँ ...

खुद करे चोरी ऊपर से मुँह-ज़ोरी अदा है किसकी
ल : मत उलझना हमारे पीछे आना खता है किसकी
र : हमीं से हुई ग़लती सुनो तो सही
ल : हमारी ख़ुशी कोई ...