-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
chale jaa rahe ho jo nazaren churaaye
Title:chale jaa rahe ho jo nazaren churaaye Movie:Goonj Singer:Suraiyya Music:Sardul Kwatra Lyricist:D N Madhok
चले जा रहे हो जो नज़रें चुराये( चले जा रहे हो जो नज़रें चुराये
हमें कुछ न कहना जो हम याद आयें ) -२
चले जा रहे हो
न दिन कट सकेंगे न गुज़रेंगी रातें -२
वहाँ किससे होंगी मोहब्बत की बातें -२
मोहब्बत का मारा अगर दिल सताये -२
हमें कुछ न कहना जो हम याद आयें
चले जा रहे हो
खड़ी हो के खिड़की में रातें बिताना -२
गगन के सितारों से जाँ-दिल लगाना -२
सुबोह का सितारा अगर टिमटिमाये -२
हमें कुछ न कहना जो हम याद आयें
चले जा रहे हो जो नज़रें चुराये -२
हमें कुछ न कहना जो हम याद आयें
चले जा रहे हो