chalee kaun se desh gujariyaa too saj-dhaj ke

Title:chalee kaun se desh gujariyaa too saj-dhaj ke Movie:Boot Polish Singer:Asha Bhonsle, Talat Mehmood Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


त: चली कौनसे देश गुजरिया तू सज-धज के - २
आ: जाऊँ पिया के देश ओ रसिया मैं सज-धज के - २
त: चली कौनसे देश गुजरिया तू सज-धज के

त: छलकें मात-पिता की अँखियाँ
रोवे तेरे बचपन की सखियां
भैया करे पुकार हो
भैया करे पुकार ना जा घर-आंगन तज के
आ: जाऊँ पिया के देश ओ रसिया मैं सज-धज के
त: चली कौनसे देश गुजरिया तू सज-धज के

आ: दूर देश मेरे पी की नज़रिया
वो उनकी मैं उनकी संवरिया
बांधी लगन की डोर हो
बांधी लगन की डोर मैंने सब सोच-समझके
जाऊँ पिया के देश ओ रसिया मैं सज-धज के
त: चली कौनसे देश गुजरिया तू सज-धज के

त: दो दिन जग में धूम मचायें
जा के कोई वपस न आये
खोज खोज थक जायें हो
खोज खोज थक जायें दो नैना चाँद सुरज के
आ: जाऊँ पिया के देश ओ रसिया मैं सज-धज के
त: चली कौनसे देश गुजरिया तू सज-धज के