chalo chalen maan sapanon ke gaanv men

Title:chalo chalen maan sapanon ke gaanv men Movie:Jaagriti Singer:Asha Bhonsle Music:Hemant Kumar Lyricist:Pradeep

English Text
देवलिपि


चलो चलें माँ सपनों के गाँव में
काँटों से दूर कहीं फूलों की छाँव में
चलो चलें माँ ...

हो रहे इशारे रेशमी घटाओं में
चलो चलें माँ ...

आओ चलें हम एक साथ वहाँ
दुख न जहां कोई ग़म न जहाँ
आज है निमंत्रण सन-सन हवाओं में
चलो चलें माँ ...

रहना मेरे संग माँ हर दम
ऐसा न हो कि बिछड़ जाएँ हम
घूमना है हमको दूर की दिशाओं में
चलो चलें माँ ...