-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:chandaa ne dee chaandanee meraa munnaa ban gayaa Movie:Maa Singer:Kavita Krishnamurthy, Kumar Sanu Music:Anu Malik Lyricist:Dev Kohli
क : चन्दा ने दी चाँदनी सूरज ने दी रोशनी -२
फूलों ने दिया रंग तो मेरा मुन्ना बन गया
कि मेरा मुन्ना बन गया
कु : प्रीत ने प्यार दिया प्रेम से प्यार लिया
मिला जो तेरा संग तो मेरा मुन्ना बन गया
कि मेरा मुन्ना बन गया
क : चन्दा ने दी चाँदनी ...
तू मेरे मन की गंगा है सदा जो पावन रहती है
कु : तू मेरे मन की जमुना है युग युग से बहती है
क : सच होगा सपना ओ मेरे सजना
लगी जो तेरे अंग तो मेरा मुन्ना बन गया
कु : चन्दा ने दी चाँदनी ...
क : ये घर मेरा मंदिर है तू पूजा की थाली है
कु : माँ की ममता इस थाली में जोत जलाने वाली है
क : जीवन के आधार तू मेरा श्रृंगार
मन में उठी तरंग तो मेरा मुन्ना बन गया
कु : चन्दा ने दी चाँदनी ...
शबनम फूल कली और किरणों जैसी तेरी सूरत है
कु : मुझको सलोनी तेरे मेरे जैसी मूरत है
क : मुझको मिला सम्मान मेरे पावन धाम
खिला है सबका रंग तो मेरा मुन्ना बन गया
कु : चन्दा ने दी चाँदनी ...