-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
chham-chham ghungharoo bole, meree chaal nasheelee dole
Title:chham-chham ghungharoo bole, meree chaal nasheelee dole Movie:Phagun Singer:Asha Bhonsle Music:O P Nayyar Lyricist:Qamar Jalalabadi
छम-छम घुँघरू बोले मेरी चाल नशीली डोले
मन गाने लगा समझाने लगा तू आज किसी की हो ले -२
छम-छम घुँघरू ...
जब से तू दिल में समाने लगा
ज़िन्दगी में नया मज़ा आने लगा -२
बदली है चाल खिल गए गाल
आँखों में सवाल बिखरे हैं बाल
छम-छम घुँघरू ...
याद रहे पिया मेरा प्यार सच्चा जी
फिर कभी आपसे मिलेंगे अच्छा जी -२
आपके ग़ुलाम देते हैं सलाम
देख लिया नाच लाओ जी इनाम
छम-छम घुँघरू ...