chhed yoon karatee hai ,,, kar ke badanaam

Title:chhed yoon karatee hai ,,, kar ke badanaam Movie:Baghi Singer:Lata Mangeshkar Music:Madan Mohan Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


छेड़ यूँ करती है दुनिया तेरे नाम के साथ
हँस के लेती है मेरा नाम तेरे नाम के साथ

कर के बदनाम मेरी नींदें हराम
कहाँ चला गया तू कहाँ चला गया

करने को बातें करूँ तुझ से ख़यालों में
फिर भी न माने दिल तो क्या करूँ
कब तक भिगोया करूँ अश्कों से पलकें
कब तक जुदाई में आहें भरूँ
जब से हुई शाम मुझे रोने से काम
कहाँ चला गया ...

भटके नज़र मेरी बन में चमन में
चैन मैं दिल का कहीं भी पाऊँ न
दिल में भड़क चले शोले जुदाई के
हाय इन्हीं में कहीं जल जाऊँ न
हो न बदनाम कहीं तेरा ही नाम
कहाँ चला गया ...