-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
chhod chale aaj hamaare raam ayodhyaa
Title:chhod chale aaj hamaare raam ayodhyaa Movie:Ayodhapati Singer:Hemant Kumar Music:Ravi Lyricist:Saraswati Kumar Deepak
छोड़ चले आज हमारे राम अयोध्या छोड़ चले
बनवासी बन राज दुलारे सब से नाता तोड़ चले
मुख मोड़ चले आज हमारे राम अयोध्या छोड़ चले
चला राम का सेवक बनकर लछमन जैसा भाई
चली जानकी बनके अपने प्रीतम की परछाईं
नर-नारी पशु पंछी सब का मन ये कुलासा छोड़ चले
मुख मोड़ चले आज हमारे राम ...
जैसे बछड़े छिन जाने पर देखा करती गइया
वैसी ही रो रो कर देखें राम-लखन को मैया
माया ममता महल मोह इन सब से नाता तोड़ चले
मुख मोड़ चले आज हमारे राम ...
ल{क्ष्ह}अमण बिना महल है सूना सीता बिना रसोई
राम बिना है सूनी अयोध्या सारी प्रजा रोई
छोड़ के कलियाँ की गलियाँ काँटों से नाता जोड़ चले
मुख मोड़ चले आज हमारे राम ...