-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:chhote-chhote shaharon se dhadak dhadak Movie:Bunty Aur Babli Singer:Udit Narayan, Sunidhi Chauhan, Nihira Joshi Music:Shankar Ehsaan Loy Lyricist:Gulzar
छोटे-छोटे शहरों से
खाली भोर-दुपहरों से
हम तो झोला उठाके चले
बारिश कम-कम लगती है
नदिया मद्धम लगती है
हम समंदर के अंदर चले
हम चले हम चले
ओय रामचंद रे
धड़क-धड़क धड़क-धड़क धुआँ उड़ाए रे
धड़क-धड़क धड़क-धड़क सीटी बजाए रे
धड़क-धड़क धड़क-धड़क धुआँ उड़ाए रे
धड़क-धड़क धड़क-धड़क मुझे बुलाए रे
ओ हो ज़रा रस्ता तो दो
थोड़ा-सा बादल चखना है
बड़ा-बड़ा कोयले से
नाम फ़लक पे लिखना है
चाँद से होकर सड़क जाती है
उसी पे आगे जाके अपना मकाँ होगा
हम चले हम चले
ओय रामचंद रे ||१||
हम वो चले सर पे लिए
अंबर की ठंडी फुलकारियाँ
हम ही ज़मीं हम आसमाँ
खसमाँ नूँ खाए बाकी जहाँ
चाँद का टीका मत्थे लगाके
रात-दिन तारों में जीना-वीना ईज़ी नहीं
हो हो हो हम चले हम चले
ओय रामचंद रे ||२||