chhup gaye sitaare, nadiyaa kinaare

Title:chhup gaye sitaare, nadiyaa kinaare Movie:Darwaza (Pakistani-Film) Singer:Naseem Begum Music:unknown Lyricist:Iqbal Saleem

English Text
देवलिपि


छुप गये सितारे, नदिया किनारे -२
तुम नाहिं आये पिया तुम नाहिं आये
छुप गये सितारे

पानी में तड़पे चन्दा बिचारा -२
सीने में धड़के दिल ग़म का मारा
रो-रो के हारे नैना हमारे
तुम नाहिं आये पिया तुम नाहिं आये
छुप गये सितारे

तड़पा रही है सूनी फ़ज़ायें -२
क्या न सुनोगे मेरी सदायें
झूठे हैं सारे वादे तुम्हारे
तुम नाहिं आये पिया तुम नाहिं आये
छुप गये सितारे, नदिया किनारे
तुम नाहिं आये पिया तुम नाहिं आये
छुप गये सितारे