chiraag dil kaa jalaao bahut andheraa hai

Title:chiraag dil kaa jalaao bahut andheraa hai Movie:Chirag Singer:Mohammad Rafi Music:Madan Mohan Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


चिराग़ दिल का जलाओ बहुत अँधेरा है -२
कहीं से लौट के आओ बहुत अँधेरा है
चिराग़ दिल का ...

कहाँ से लाऊँ वो रंगत गई बहारों की -२
तुम्हारे साथ गई रोशनी नज़ारों की
मुझे भी पास बुलाओ बहुत अँधेरा है
चिराग़ दिल का ...

सितारों तुम से अँधेरे कहाँ स.म्भलते हैं -२
उन्हीं के नक़्श-ए-क़दम से चिराग़ जलते हैं
उन्हीं को ढूँढ के लाओ बहुत अँधेरा है
चिराग़ दिल का ...