chiraag dil ke jalaao ki eed kaa din hai

Title:chiraag dil ke jalaao ki eed kaa din hai Movie:Tareef us Khuda Ki (Non-Film) Singer:Jagjit Singh, Chitra Singh Music:unknown Lyricist:unknown

English Text
देवलिपि


चिराग़ दिल के जलाओ कि ईद का दिन है
तराने झूम के गाओ कि ईद का दिन है

ग़मों को दिल से भुलाओ कि ईद का दिन है
ख़ुशी से बज़्म सजाओ कि ईद का दिन है
तराने झूम के गाओ कि ईद का दिन है

हुज़ूर उस के करो अब सलामती की दुआ
सर-ए-नियाज़ झुकाओ कि ईद का दिन है
तराने झूम के गाओ कि ईद का दिन है

सभी मुरादें हो पूरीं हर एक सवाली की
दुआ को हाथ उठाओ कि ईद का दिन है
तराने झूम के गाओ कि ईद का दिन है