-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
choree choree, chupake chupake
Title:choree choree, chupake chupake Movie:Aap Ki Kasam Singer:Lata Mangeshkar Music:R D Burman Lyricist:Anand Bakshi
चोरी चोरी चुपके चुपके
पलकों के पीछे से छुपके
कह गई सारी बतियाँ
अखियाँ, दो अखियाँ
ये अखियाँ, दो अखियाँ
होंठों पर था लाज का पहरा
धड़क गया ये दिल न ठहरा
बन गई प्रेम की पतियाँ
अखियाँ, दो अखियाँ
ये अखियाँ, दो अखियाँ
आने को तो नींद भी आई
कुछ न पूछो राम दुहाई
जागी सारी रतियाँ
अखियाँ, दो अखियाँ
ये अखियाँ, दो अखियाँ
लाख छुपाये मीरा रानी
मनमोहन की प्रेम दीवानी
जान गई जान गई जान गई
जान गई सब सखियाँ
अखियाँ, दो अखियाँ
ये अखियाँ, दो अखियाँ