-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:chupake chupake raat din aansoo bahaanaa yaad hai - nikaah Movie:Nikaah Singer:Ghulam Ali Music:Ghulam Ali Lyricist:Hasrat Mohani
चुपके चुपके रात दिन आँसू बहाना याद है
हम को अब तक आशिक़ी का वो ज़माना याद है
खींच लेना वो मेरा पदर्ए का कोना बफ़-अ-तन
और दुपट्टे में वो तेरा मुँह छुपाना याद है
बेरुखी के साथ सुनना ददर्-ए-दिल की दासताँ
वो कलाई में तेरा कंगन घुमाना याद है
वक़्त-ए-रुख्सत अलविदा का लफ़्ज़ कहने के लिये
वो तेरे सूखे लबों का थर-थराना याद है
चोरी चोरी हम से तुम आकर मिले थे जिस जगह
मुद्दतें गुज़रीं पर अब तक वो ठिकाना याद है
दोपहर की धूप में मेरे बुलाने के लिये
वो छज्जे पर तेरा नंगे पाँव आना याद है
तुझसे मिलते ही वो बेबाक़ हो जाना मेरा
और तेरा दाँतों में वो उंगली दबाना याद है
तुझ को जब तंहा कभी पाना तो अज़्राहे-लिहाज़
हाल-ए-दिल बातों ही बातों में जताना याद है
आ गया अगर वस्ल की शब भी कहिन ज़िक़्र-ए-फ़िरक़
वो तेरा रो रो के भी मुझको रुलाना याद है