-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:chupake se sun is pal kee dhun Movie:Mission Kashmir Singer:Chorus, Alka Yagnik, Udit Narayan Music:Shankar Ehsaan Loy Lyricist:Sameer
चुपके से सुन इस पल की धुन इस पल में जीवन सारा
सपनों की है दुनिया यही मेरी आँखों से देखो ज़रा
गहरा धुआँ छटने लगा कोहरे छंटे
देखो चारों तरफ़ अब नूर है जन्नत का
उजली ज़मीं नीला गगन पानी पे बहता शिकारा
सपनों की है दुनिया यही तेरी आँखों से मैने देखा
चुपके से सुन ...
आशा के पर लगे पंछी बन के मैं उड़ी
जिनकी थी आर्ज़ू उन राहों से मैं जुड़ी
कुछ पा गई कुछ खो गया जाने मुझे क्या हो गया
जागी जागी सोई सोई रहती हूं खोई खोई
मेरी बेकरारी कोई जाने ना जाने ना
रुत है दीवानी बड़ी छेड़े मुझे घड़ी घड़ी
ऐसे में अनाड़ी दिल माने ना माने ना
सपनों की है दुनिया ...
मौसम का हो गया जाने कैसा ये असर
चेहरे से अब हटती नहीं मेरी नज़र
कोई कहीं ना पास है बस प्यार का एहसास है
खुश्बू का झोंका आए हमें महका के जाए
हमको न कुछ भी खबर है खबर है
दूर शहनाई बजी यादों की दुल्हन सजी
सीने पे तुम्हारे मेरा सर है सर है
सपनों की है दुनिया ...