dabe labon se kabhee jo koee

Title:dabe labon se kabhee jo koee Movie:Biwi Aur Makan Singer:Lata Mangeshkar, Asha Bhonsle Music:Hemant Kumar Lyricist:Gulzar

English Text
देवलिपि


ल: दबे लबों से कभी जो कोई सलाम ले ले -२
आ: मैं आसमाँ की तरह से गूँजूँ -२ जो नाम ले ले
दोनों: दबे लबों से कभी जो कोई ...

ल: सुनी थी कहानी परियों से -२
आ: भंवरें मिलेंगे कलियों से
आ: मिलेंगे सुनहरे शहज़ादे -२
ल: उजली सुनहरी परियों से
ल: उजले रंग लिये खिलते अंग लिये
आ: नील परी से कम तो नहीं हूँ आये कोई थामने
दोनों: दबे लबों से कभी जो कोई ...

ल: अजी इश्क़ पे ज़ोर नहीं है इक बात चली थी ग़ालिब से
आ: हमें हुस्न पे ज़ोर नहीं है कह दो ये हमारी जानिब

आ: सोचा था जो अंग खिलेंगे -२
ल: हो, बाँधेगा कोई गजरों से
मानेंगे सुनेंगे जो कहेगा -२
आ: दो रेशमी सी नज़रों से
दिल भी हाज़िर है जाँ भी हाज़िर है
ल: दिल और जान के क़ाबिल कोई आये ज़रा थामने
दोनों: दबे लबों से कभी जो कोई ...