-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
dagamag dagamag dole nayyaa
Title:dagamag dagamag dole nayyaa Movie:Jogan Singer:Geeta Dutt Music:Bulo C Rani Lyricist:Kedar Sharma
डगमग डगमग डोले नैया
पार लगाओ तो जानू खेवैया
चंचल चित को मोह ने घेरा
पग पग पर है पाप का डेरा
लाज रखो जो लाज रखैया
पार लगाओ तो जानू खेवैया
छाया चारों ओर अंधेरा
तुम बिन कौन सहारा मेरा
हाथ पकड़ के बंसी बजैया
पार लगाओ तो जानू खेवैया
भक्तों ने तुम को मनाया भजन से
मैं तो रिझाऊँ तुम्हे अँसुवन से
गिरतों को पाँव उठाओ कन्हैया
पार लगाओ तो जानू खेवैया