-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
dard jagaa ke, thes lagaa ke chale gaye wo chale gaye
Title:dard jagaa ke, thes lagaa ke chale gaye wo chale gaye Movie:Sipahiya Singer:Lata Mangeshkar Music:C Ramchandra Lyricist:Ram Murty Chaturvedi
दर्द जगा के, ठेस लगा के
चले गये वो चले गये
नैनों में समा के, मन तड़पा के
चले गये वो चले गये
छलके आँसू तो बह न सके -२
फिर होंठ खुले कुछ कह न सके
वो दिल में रह कर रह न सके
वो रह न सके
क्या प्यार इसी को कहते हैं
जो हमें भुला के चले गये
दर्द जगा के, ठेस लगा के
चले गये वो चले गये
हमने तुमसे ऐतबार किया -२
इस दिल की दुनिया वार दिया
हाय तुमने भी था इकरार किया
झूठे वादे से मन मेरा बालम
बहला के जो चले गये
( दर्द जगा के, ठेस लगा के
चले गये वो चले गये ) -२