deep jalaao, deep jalaao, aaj deevaalee re

Title:deep jalaao, deep jalaao, aaj deevaalee re Movie:unknown Singer:unknown Music:unknown Lyricist:unknown

English Text
देवलिपि

दीप जलाओ, दीप जलाओ,
आज दिवाली रे
खुशी-खुशी सब हंसते आओ,
आज दिवाली रे

मैं तो लूंगा खेल-खिलौने,
तुम भी लेना भाई
नाचो, गाओ, खुशी मनाओ,
आज दिवाली आई

आज पटाखे खूब चलाओ
आज दिवाली रे
दीप जलाओ, दीप जलाओ
आज दिवाली रे

नए-नए मैं कपड़े पहनूं,
खाऊं खूब मिठाई
हाथ जोड़कर पूजा कर लूं
आज दिवाली आई

खाओ मित्रों, खूब मिठाई,
आज दिवाली रे
दीप जलाओ, दीप जलाओ,
आज दिवाली रे

आज दुकानें खूब सजी हैं
घर भी जगमग करते
झिलमिल-झिलमिल दीप जले हैं
कितने अच्छे लगते

आओ, नाचो, खुशी मनाओ, आज दिवाली रे
दीप जलाओ, दीप जलाओ, आज दिवाली रे