-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
deevaane dil kyon rotaa hai - - hemant
Title:deevaane dil kyon rotaa hai - - hemant Movie:non-Film Singer:Hemant Kumar Music:unknown Lyricist:unknown
दीवाने दिल क्यों रोता है
दुनियाँ में दुःख भी होता है
दुनियाँ में सुख भी होता है
तू क्यों इतना घबराता है
दीवाने ...
तारीक़ है गर दुनियाँ तेरी
आहें न भर दिल ग़म न कर
हर शाम-ए-ग़म के बाद आखिर
खुशियों का सवेरा होता है
दीवाने ...
ख़ारों में दुखड़े सहते हैं
गुल फिर भी हँसते रहते हैं
जीना तो इसी को कहते हैं
क्यों रो रो आँखें खोता है
दीवाने ...