-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
deewaanaa banaanaa hai to deewaanaa banaa de
Title:deewaanaa banaanaa hai to deewaanaa banaa de Movie:Golden Moments Begum Akhtar (Non-Film) Singer:Begum Akhtar Music:Begum Akhtar Lyricist:Behzad Lucknowi
दीवाना बनाना है तो दीवाना बना दे
वरना कहीं तक़दीर तमाशा न बना दे
ऐ देखने वालो मुझे हँस-हँस के न देखो
तुमको भी मोहब्बत कहीं मुझसा न बना दे
मैं ढूँढ रहा हूँ मेरी वो शमा कहाँ है
जो बज़्म की हर चीज़ को परवाना बना दे
आख़िर कोई सूरत भी तो हो ख़ाना-ए-दिल की
काबा नहीं बनता है तो बुतख़ाना बना दे
बेह्ज़द हर एक गाम पे एक सजदा-ए-मस्ती
हर ज़र्रे को संग-ए-दर-ए-जानाना बना दे