deewaaron kaa jangal jisakaa aabaadee hai naam

Title:deewaaron kaa jangal jisakaa aabaadee hai naam Movie:Deewaar Singer:Manna De Music:R D Burman Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


दीवारों का जंगल जिसका आबादी है नाम
बाहर से चुप-चुप लगता है अंदर है कोहराम

दीवारों के इस जंगल में भटक रहे इन्सान
अपने-अपने उलझे दामन झटक रहे इन्सान
(अपनी विपदा छोड़के आये)-२
कौन किसी के काम
बाहर से चुप-चुप लगता है अंदर है कोहराम

(सीने ख़ाली आँखें सूनी चेहरों पर हैरानी) -२
जितने घने हंगामे इसमें उतनी घनी वीरानी
(रातें काली सुबहें मुज्रिम) -२
मुल्ज़िम है हर शाम
बाहर से चुप-चुप लगता है अंदर है कोहराम