dekho ai divaano, tum ye kaam naa karo

Title:dekho ai divaano, tum ye kaam naa karo Movie:Hare Rama Hare Krishna Singer:Kishore Kumar Music:R D Burman Lyricist:Anand Bakshi

English Text
देवलिपि


(देखो ऐ दीवानो, तुम ये काम ना करो
राम का नाम बदनाम ना करो, बदनाम ना करो ) - २

राम ने हँस कर सब सुख त्यागे, तुम सब दुख से डर कर भागे
कृष्ण ने कर्म की रीत सिखाई - २
तुमने फ़र्ज़ से आँख चुराई, ओ राम दुहाई
हरे कृष्णा हरे राम (chorus)
जीवन नाम है काम का, आराम ना करो
राम का नाम बदनाम ना करो, बदनाम ना करो
देखो ऐ दीवानो ...

राम को समझो, कृष्ण को जानो, नींद से जागो ओ मस्तानो
जीत लो मन को पढ़ के गीता - २
मन ही हारा तो क्या जीता, तो क्या जीता
हरे कृष्णा हरे राम (chorus)
जीवन को नशे का तुम गुलाम ना करो
राम का नाम बदनाम ना करो, बदनाम ना करो

देखो ऐ दीवानो, तुम ये काम ना करो
राम का नाम बदनाम ना करो, बदनाम ना करो