dhadakane lage dil ke taaron kee duniyaa

Title:dhadakane lage dil ke taaron kee duniyaa Movie:Dhool Ka Phool Singer:Asha Bhonsle, Mahendra Kapoor Music:N Dutta Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


आ: धड़कने लगे दिल के तारों की दुनिया
म: जो तुम मुस्कुरा दो
आ: जो तुम मुस्कुरा दो
म: संवर जाए हम बेकरारों की दुनिया
जो तुम मुस्कुरा दो
आ: जो तुम मुस्कुरा दो

म: जो तुम मुस्कुरा दो, बहारें हँसें
सितारों की उजली कतारें हँसें
आ: जो तुम मुस्कुरा दो, नज़ारे हँसें
जवां धड़कनों के इशारे हँसें - २
धड़कने लगे...

म: हवा में के ख़ुशबू की अँगड़ाइयाँ
ये आँखों पे ज़ुल्फ़ों की परछाइयाँ
आ: ये मस्ती के धारे उबलते हुए
ये सीनों में तूफ़ां मचलते हुए - २
धड़कने लगे ...

म: ये बोझल घटाएं बरसती हुई
ये बेचैन रूहें तरसती हुई
आ: ये साँसों से शोले निकलते हुए
बदन आँच खाकर पिघलते हुए - २
धड़कने लगे...