dhalakee jaaye chundariyaa hamaaree ho raam

Title:dhalakee jaaye chundariyaa hamaaree ho raam Movie:Nau Do Gyaarah Singer:Asha Bhonsle Music:S D Burman Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


ढलकी जाये चुँदरिया हमारी हो राम -२
पी से मिल के बहकने के दिन आये हो -२
ढलकी जाये

जैसे ठण्डी पवन बन के प्यार आ गई -२
जैसे चुपके से बन में बहार आ गई
फूल बन के
हो फूल बन के महकने के दिन आये हो

ढलकी जाये चुँदरिया हमारी हो राम
ढलकी जाये

मैं तो सपनों की बगिया में डोलूँगी रे -२
बन की बन के कोयलिया मैं बोलूँगी रे
डाली डाली
हो डाली डाली चहकने के दिन आये हो

ढलकी जाये
ढलकी जाये चुँदरिया हमारी हो राम
पी से मिल के बहकने के दिन आये हो
ढलकी जाये