dharatee se door gore baadalon ke paar aa jaa

Title:dharatee se door gore baadalon ke paar aa jaa Movie:Sangdil Singer:Geeta Dutt, Asha Bhonsle Music:Sajjad Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


धरती से दूर गोरे बादलों के पार आजा
आजा बसा लें नया संसार, आजा
आजा बसा लें नया संसार...

छोटी सी अपनी दुनिया बसाएं
प्यार का जिसमें खेल रचाएं
चाँद को अपनी नाव बनाके,
सुंदर तारे तोड़ के लाएं

दुनिया से हो अपनी दुनिया निराली
जग से निराला अपना प्यार, आजा
आजा बसा लें नया संसार...
धरती से दूर गोरे बादलों के पार आजा
आजा बसा लें नया संसार, आजा
आजा बसा लें नया संसार...

गोद में लेके रात की रानी
रोज़ सुनाए नई कहानी
छम छम करता आया सवेरा
फूलों की बेल जाए निशानी (??)
शबनम आके मुखड़ा चूमे
रिमखिम बरसे मस्त फुहार, आजा
आजा बसा लें नया संसार
धरती से दूर गोरे बादलों के पार आजा
आजा बसा लें नया संसार, आजा
आजा बसा लें नया संसार...