-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:dheemen-dheemen gaaoon Movie:Zubeidaa Singer:Kavita Krishnamurthy Music:A R Rahman Lyricist:Javed Akhtar
धीमें-धीमें गाऊँ हूँ धीरे-धीरे गाऊँ हौले-हौले गाऊँ तेरे लिये पिया
गुन-गुन मैं गाती जाऊँ छुन-छुन पायल छनकाऊँ
सुन-सुन कब से दोहराऊँ पिया पिया पिया
गुलशन महके-महके ये मन बहके-बहके
और तन बहके-बहके क्यूँ हैं बता पिया
मन की जो हालत है ये तन की जो रंगत है ये
तेरी मोहब्बत है ये पिया पिया पिया
पिया पिया ओ
ज़िंदगी में तू आया तो धूप में मिला साया तो जागे नसीब मेरे ओ
अनहोनी को था होना धूल बन गई है सोना आके करीब तेरे ओ
कहूँ और क्या तुझे मैं पिया ओ
तेरी निगाहों में हूँ तेरी ही बाहों में हूँ
ख़ाबों की राहों में हूँ पिया पिया पिया
पिया पिया ओ
मैंने जो ख़ुशी पाई है झूम के जो रुत आई है बदले ना रुत वो कभी ओ
दिल को देवता जो लागे सर झुका है जिसके आगे टूटे ना बुत वो कभी ओ
कितनी है मीठी कितनी सुहानी तूने सुनाई है जो कहानी
मैं जो खो गई नई हो गई ओ
आँखों में तारे चमके रातों में जुगनू दमके
मिट गये निशाँ गम के पिया पिया पिया