dhin taanaa teree chunaree banno laakhon kee

Title:dhin taanaa teree chunaree banno laakhon kee Movie:Kahin Pyaar Na Ho Jaaye Singer:Kumar Sanu, Chorus Music:Himesh Reshammiya Lyricist:Sudhakar Sharma

English Text
देवलिपि


हे हे हे हे
धिन ताणा धिन ताणा धिन धिन
तेरे बिन ना लगेगा दिल तेरे बिन

तेरी चुनरी बन्नो लाखों की
तेरी बिंदिया बन्नो लाखों की
तेरी चूड़ी बन्नो लाखों की
तेरी पायल बन्नो लाखों की
पर तेरा दिल मेरी बन्नो है अनमोल अनमोल
धिन ताणा ...

तेरा जो मुखड़ा है ये चाँद का टुकडा है ये
भूले से भूले से भूला जाए ना
जाए ना
ये सिंगार ये निखार ये मिलन का खुमार
कहने से कहने से कहा जाए ना
धिन ताणा ...
तेरा टीका बन्नो लाखों का
तेरा छल्ला बन्नो लाखों का
तेरा कंगना बन्नो लाखों का
तेरा जोड़ा बन्नो लाखों का
पर तेरा दिल मेरी बन्नो है अनमोल अनमोल
हे धिन ताणा ...

आज दिन है बिदाई का आज दिन होय

छोड़ के सखियों को तू अपनी गलियों को तू
चली रे चली रे पिया संग चली रे
रब से है ये दुआ खुश रहे तू सदा
हो गई हो गई तू पराई रे
धिन ताणा ...
तेरी नथनी बन्नो लाखों की
तेरी मेहंदी बन्नो लाखों की
तेरी लाली बन्नो लाखों की
तेरी बाली बन्नो लाखों की
पर तेरा दिल मेरी बन्नो है अनमोल अनमोल
हे धिन ताणा ...