dhuaan dhuaan dhuaan hee dhuaan

Title:dhuaan dhuaan dhuaan hee dhuaan Movie:Mission Kashmir Singer:Chorus, Shankar Mahadevan Music:Shankar Ehsaan Loy Lyricist:Rahat Indori

English Text
देवलिपि


धुआं धुआं धुआं धुआं धुआं धुआं
धुआं ही धुआं
ये साजिशें दिशाओं की
ये साजिशें हवाओं की
लहुलुहान हो गई ज़मीं ये देवताओं की
न शंख की सदाएँ हैं न अब ज़दा अज़ान की
नज़र मेरी ज़मीन को लगी है आसमान की
हैं दरबदर ये लोग क्यूँ जले हैं कुछ मकां
धुआं धुआं ...

ये किसने आग डाल दी है नर्म नर्म घास पर
लिखा हुआ है ज़िंदगी यहां हर एक लाश पर
ये तख्त की लड़ाई है ये कुर्सियों की जंग है
ये बेगुनाह खून भी सियासतों का रंग है
लकीर खींच दी गई दिलों के दर्मियां
धुआं धुआं ...