dil aane ke dhang niraale hain

Title:dil aane ke dhang niraale hain Movie:Meri Kahani Singer:Surendra Nath Music:K Datta Lyricist:Nakshab

English Text
देवलिपि


दिल आने के
हो दिल आने के ढंग निराले हैं
दिल आने के ढंग निराले हैं
दिल से मजबूर सब दिलवाले हैं
आ आ आ
दिल से मजबूर सब दिलवाले हैं
दिल आने के
हो दिल आने के ढंग निराले हैं

कभी अँखियाँ मिलाने से आता है दिल
कभी अँखियाँ बचाने से आता है दिल
वो ही अँखियाँ जिन्हें हम से मतलब नहीं -२
उन्हीं अँखियों के हम मतवाले हैं
आ आ आ
उन्हीं अँखियों के हम मतवाले हैं
दिल आने के
हो दिल आने के ढंग निराले हैं

प्यारी सूरत का गर सामना हो गया
हम पे लाखों अदाओं ने हमला किया
बड़ी हिम्मत से क़ाबू में रखा है दिल -२
बड़ी मुश्क़िल से होश सम्भाले हैं
आ आ आ
बड़ी मुश्क़िल से होश सम्भाले हैं
दिल आने के
हो दिल आने के ढंग निराले हैं