dil dhoondhataa hai sahaare-sahaare

Title:dil dhoondhataa hai sahaare-sahaare Movie:Kaalaa Aadmi Singer:Mukesh Music:Duttaram Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


दिल ढूँढता है सहारे-सहारे -२
लुटे दिल के अरमां बुझे नैन तारे
दिल ढूँढता है ...

ये क्या दौर आया कि बदली बहारें
हुए ग़ैर वो भी किसे हम पुकारें
वो कहते थे हमसे कि हम हैं तुम्हारे
दिल ढूँढता है ...

वफ़ा इस जहाँ में कहीं भी न पाई
हुई दूर मंज़िल घटा ग़म की छाई
हैं काजल से काले अजब दिन हमारे
दिल ढूँढता है ...

बनी मेरे दिल पर ये तस्वीर तेरी
तुझे फिर न पाया ये तक़दीर मेरी
नहीं कोई अपना रहे बेसहारे
लुटे दिल के अरमाँ ...