-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
dil haay meraa dil teraa dil
Title:dil haay meraa dil teraa dil Movie:Paraya Dhan Singer:Kishore Kumar Music:R D Burman Lyricist:Anand Bakshi
दिल हाय मेरा दिल तेरा दिल
दिल से दिल मिल गया
हे हे हे हे ला ला ला
(ज़ुल्फ़ तेरी यूँ उड़ी यूँ मुड़ी कि घटा छा गई
होंठ तेरे यूँ हिले गुल खिले कि बहार आ गई)-२
प्यार हाय मेरा प्यार मेरे यार बन के फूल खिल गया
दिल हाय मेरा दिल तेरा दिल
दिल से दिल मिल गया
(आँख तेरी जो उठी बाद्शाहों के सर झुक गये
चाल ऐसी तू चली लोग राहों में ही रुक गये )-२
जान हाय मेरी जान ये जहान आस्माँ हिल गया
दिल हाय मेरा दिल तेरा दिल
दिल से दिल मिल गया
(रूप तेरे पे नज़र जब पड़ी तो नज़र मिल गई
रंग तेरा उड़ गया तू कली की तरह खिल गई)-२
नैन हाय मेरे नैन तेरे नैन मिल गये दिल गया
दिल हाय मेरा दिल तेरा दिल
दिल से दिल मिल गया
#हुम्मिन्ग#