-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:dil hai ki dhadakataa rahataa hai Movie:Jahan Pyaar Mile Singer:Mohammad Rafi Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri
( दिल है कि धड़कता रहता है
बेचैन नज़र हो जाती है
जब कोई मोहब्बत करता है
दुनिया को ख़बर हो जाती है ) -२
दिल है कि धड़कता रहता है
( ये नीची नज़र है सबसे बुरी
चलती है जिगर पे जैसे छुरी ) -२
कोई लाख मोहब्बत को रोके
ये चीज़ मगर हो जाती है
दिल है कि धड़कता रहता है
बेचैन नज़र हो जाती है
जब कोई मोहब्बत करता है
दुनिया को ख़बर हो जाती है
दिल है कि धड़कता रहता है
( अरमान दिलों का निकले ज़रा
पलकों के लरज़ते पर्दे उठा ) -२
बदनामी का ग़म अब कौन करे
होने दो अगर हो जाती है
दिल है कि धड़कता रहता है
बेचैन नज़र हो जाती है
जब कोई मोहब्बत करता है
दुनिया को ख़बर हो जाती है
दिल है कि धड़कता रहता है
( नज़रों में वोही ख़ाबों में वोही
ऐसा न करेगा प्यार कोई ) -२
उस रात का आलम मत पूछो
जो रात बसर हो जाती है
दिल है कि धड़कता रहता है
बेचैन नज़र हो जाती है
जब कोई मोहब्बत करता है
दुनिया को ख़बर हो जाती है
दिल है कि धड़कता रहता है