dil hee dil men sulag ke bujhe ham

Title:dil hee dil men sulag ke bujhe ham Movie:Kashish (Non-Film) Singer:Asha Bhonsle Music:Nazar Hussain Lyricist:Zia Jalandhari

English Text
देवलिपि


दिल ही दिल में सुलगके बुझे हम और सहे ग़म दूर ही दूर
तुमसे कौन सी आस बँधी थी तुमसे रहे हम दूर ही दूर

तुमने हमको जब भी देखा, लब थे या ख़ामोश
यूँ तो अक्सर रोये लेकिन छुप छुप कम कम दूर ही दूर

एक वो आन कि उनकी ज़रा सी बात गवारा कर ना सके
एक ये हाल कि याद में उनकी रोए पैहम दूर ही दूर

तर्क-ए-तलब पर ख़ुश थे कि आखिर काम लिया दानाई से
किसको ख़बर है जलते रहे तुम जलते रहे हम दूर ही दूर