-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
dil kaa diyaa jalaayaa
Title:dil kaa diyaa jalaayaa Movie:Koel (Pakistani-Film) Singer:Noorjahan Music:Khurshid Anwar Lyricist:Tanvir Naqvi
दिल का दिया जलाया,
मैं ने दिल का दिया जलाया
तुझ को कहीं न पाया,
तुझ को कहीं न पाया
कहीं ना बहला दिल बेचारा,
कहीं मिला ना मुझ को सहारा
आस के तारे डूबे सारे,
घोर अंधेरा छाया
तुझ को कहीं न पाया
दिल का दिया जलाया, मैं ने दिल का दिया जलाया
बीत गया है एक ज़माना,
कहीं मिला न तेरा ठिकाना
तक तक हारे नैन बेचारे,
कुछ भी नज़र न आया
तुझ को कहीं न पाया
तुझ को कहीं न पाया ...
दिल का दिया जलाया,
दिल का दिया जलाया
मैं ने दिल का दिया बुझाया