dil ke afasaane nigaahon kee zubaan tak pahunche

Title:dil ke afasaane nigaahon kee zubaan tak pahunche Movie:Baazi (Pakistani-Film) Singer:Noorjahan Music:Salim Iqbal Lyricist:Ahmed Rahi

English Text
देवलिपि


दिल के अफ़साने निगाहों की ज़ुबां तक पहुँचे
बात चल निकली है अब देखें कहाँ तक पहुँचे

सहमे-सहमे हुए जज़बात ने अंगड़ाई ली
सोए-सोए हुए नग़मात ने अंगड़ाई ली
खुद से शरमाये हुए उनके जहाँ तक पहुँचे
बात चल निकली है अब देखें कहाँ तक पहुँचे

जिनकी आँखों ने कई बार किये हम से सवाल
उनकी यादों से महकने लगी वीरान खयाल
लेके दामन में बहारें वो ख़िज़ां तक पहुँचे
बात चल निकली है अब देखें कहाँ तक पहुँचे